CITYSAMCHARDIGITAL
के एस एन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में खेल महोत्सव का भव्य आयोजन काशीराम स्पोर्ट स्टेडियम में प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत संगम संतकबीरनगर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के एस एन पब्लिक स्कूल, खलीलाबाद द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता इस वर्ष खेल महोत्सव के रूप में बेहद उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन खलीलाबाद स्थित काशीराम स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सुबह से ही स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल था। रंग-बिरंगे झंडों, बैनरों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित मैदान में विद्यार्थियों की टोलियां अपने-अपने हाउस के साथ अनुशासित ढंग से उपस्थित रहीं। उद्घाटन सत्र में मार्चपास्ट का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्रों की एकरूपता और अनुशासन देखने लायक था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आनंद और सीख का माध्यम मानने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अवधेश यादव, हरिराम, सुभाष चंद्र, श्रीराम यादव तथा सेवानिवृत्त सूबेदार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है। उनका मानना है कि खेल छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं खलीलाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कृष्ण चंद्र यादव ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना को बढ़ावा देते हैं। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं रिले दौड़, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रत्येक प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंजता रहा। विशेष रूप से कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विष्णु राय, संपूर्णानंद, रितिक, अनिल कुमार यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यह खेल महोत्सव न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करेगा।
CITYSAMCHARDIGITAL's Other Uploads
Views: 58
चंडी महायज्ञ व भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, डॉ. उदय ने लिया संतों का आशीर्वाद *@सिटी समाचार डिजिटल* संतकबीरनगर। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ महुली क्षेत्र के अंतर्गत अजाव व कोडरी गांव में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भ्रमण के प्रथम चरण में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी अजाव गांव पहुंचे, जहां श्री चंडी महायज्ञ का विधिवत समापन समारोह आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक मंडल द्वारा डॉ. उदय का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। समापन समारोह के दौरान डॉ. उदय ने श्रीधाम वृंदावन से पधारीं कथावाचक पूज्या लीलाराम दास जी महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ समिति को सेवा भाव से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। डॉ. उदय ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करते हैं। इसके पश्चात डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी अपने करीबी विद्यालय स्टाफ अजय शर्मा के पैतृक गांव कोडरी पहुंचे, जहां श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा था। यहां उन्होंने कथा की मुख्य आरती में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. उदय ने कथावाचक आचार्य संजय कृष्ण शंकर जी महाराज एवं उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में अजय शर्मा व विजय शर्मा द्वारा डॉ. उदय का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। दोनों ही आयोजनों में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की उपस्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन धर्म, सामाजिक सेवा और संतों के प्रति सम्मान को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। इस दौरान नितेश द्विवेदी, शंकर यादव, राजपाल यादव, आनंद ओझा, सुभाष तिवारी, सुशील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रमों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Views: 32
फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में खलीलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 16 फर्जी पासपोर्ट धारक गिरफ्तार UP Police Pro Cell Santkabirnagar #संतकबीरनगर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के संगठित गिरोह के खिलाफ खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमे के तहत कूटरचित एवं गलत तथ्यों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रुद्र प्रताप पुत्र उमाशंकर बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी वास्तविक पहचान राहुल साही पुत्र राधेश्याम साही निवासी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बैंकॉक से भारत लौट रहा था। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक कूटरचित पासपोर्ट और दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं, जो फर्जी पहचान के इस्तेमाल की पुष्टि करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे की गई इस गिरफ्तारी के साथ ही फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में अब तक कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह फर्जी पहचान पत्रों के माध्यम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा कर रहा था, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। खलीलाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Views: 32
बाईपास चौराहे के चर्चित गोलीकांड में फरार अभियुक्त चंदन सिंह गिरफ्तार UP Police Pro Cell Santkabirnagar #संतकबीरनगर खलीलाबाद। मेहदावल बाईपास चौराहे पर 1 दिसंबर 2025 को हुए चर्चित गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पूर्व में पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन चंदन सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चंदन सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी अतरौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को चनवापार पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह मामला थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 1120/2025 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज है। घटना के संबंध में पीड़ित पिता काशीनाथ त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय मोती त्रिपाठी, निवासी रुदौली उर्फ मठिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ने 2 दिसंबर 2025 को तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 1 दिसंबर 2025 को अभियुक्त चंदन सिंह और उसके साथियों ने मेहदावल बाईपास पर वादी के पुत्र संतोष त्रिपाठी उर्फ भोला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रमोद यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे।
Views: 32
दुधारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवध निवारण अधिनियम में वांछित दो अभियुक्त तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार UP Police Pro Cell Santkabirnagar #संतकबीरनगर | सिटी समाचार डिजिटल | 23 जनवरी 2026 जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 08/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस, 3/4/25/27 आयुध अधिनियम एवं 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त मो0 समीम पुत्र मो0 नईम निवासी करमाखान और इदू पुत्र जहीर निवासी साफियाबाद (थाना दुधारा) को दिनांक 22 जनवरी 2026 को साफियाबाद से नौवागांव बाजार जाने वाली सड़क पर तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया। हथियार बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा (.315 बोर) 02 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा सहित उ0नि0 रवीन्द्र सिंह यादव, राजेश कुमार सिंह, रामकुशल सिंह, हे0का0 प्रदीप सिंह विशेन, विनोद कुमार यादव, का0 राधेश्याम गिरी व भीम कुमार शामिल रहे।