*वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘प्रियांशी अग्रहरि का जन्मदिन; बनर्जी लाल अग्रहरि की प्रेरक पहल; बेटी को यूं दे रहे सेवा के संस्कार* पुराने लोग नया हौसला तो क्या देंगे। इन बुजुर्गों से मिलते रहो, दुआ देंगे।।वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि की बेटी ‘प्रियांशी अग्रहरि का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बिटिया रानी ने बर्थडे केक काटा और उन्हें उनकी ‘फेवरेट’ ट्रीट दी। उपहार में बुजुर्गों ने अपनी ‘बेटी’ को अपनी ढेर सारी दुआओं से नवाजा। बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि अपनी बेटी के जन्मदिवस पर वृद्धजनों का आर्शीवाद प्राप्त करना आनंददायी था। उन्होने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वृद्धजनों का सम्मान किया जाये। इस दौरान उन्हाने वृद्धजनों को उपहार वितरित किये। बुजुर्गों ने भी इस अवसर का जमकर आनंद लिया। उन्होंने कई गीत सुनाए इसके अलावा कई फिल्मी गीतों पर वृद्धों ने ठुमके भी लगाए। बच्ची का जन्मोत्सव मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मनाया गया।