CITYSAMCHARDIGITAL
के एस एन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में खेल महोत्सव का भव्य आयोजन काशीराम स्पोर्ट स्टेडियम में प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत संगम संतकबीरनगर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के एस एन पब्लिक स्कूल, खलीलाबाद द्वारा आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता इस वर्ष खेल महोत्सव के रूप में बेहद उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन खलीलाबाद स्थित काशीराम स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सुबह से ही स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल था। रंग-बिरंगे झंडों, बैनरों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित मैदान में विद्यार्थियों की टोलियां अपने-अपने हाउस के साथ अनुशासित ढंग से उपस्थित रहीं। उद्घाटन सत्र में मार्चपास्ट का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्रों की एकरूपता और अनुशासन देखने लायक था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आनंद और सीख का माध्यम मानने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अवधेश यादव, हरिराम, सुभाष चंद्र, श्रीराम यादव तथा सेवानिवृत्त सूबेदार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को समान महत्व दिया जाता है। उनका मानना है कि खेल छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं खलीलाबाद इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कृष्ण चंद्र यादव ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना को बढ़ावा देते हैं। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं रिले दौड़, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रत्येक प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की तालियों से वातावरण गूंजता रहा। विशेष रूप से कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विष्णु राय, संपूर्णानंद, रितिक, अनिल कुमार यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यह खेल महोत्सव न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करेगा।
CITYSAMCHARDIGITAL's Other Uploads
Views: 196
संतकबीरनगर में आयुष सिंह हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आयुष सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, महिन्द्रा थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को काला गेट मगहर कबीर चौरा के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते: 1. शिवम पासवान पुत्र प्रेमचंद निवासी खमरिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर। 2. आदर्श शुक्ला पुत्र हरिप्रसाद शुक्ला निवासी मरवटिया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। 3. सिद्धार्थ सिंह पुत्र विवेकानंद सिंह निवासी अभयपुरा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। घटना का विवरण: 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे बड़ी पटखौली निवासी आयुष प्रताप सिंह (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा रविप्रकाश सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर राज ग्लोबल अकैडमिक गोरखपुर-बस्ती हाईवे के पास थार गाड़ी में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आदर्श शुक्ला ने पिस्टल से आयुष सिंह को गोली मार दी। इसके बाद तीनों अभियुक्त घायल आयुष को थार से जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराकर फरार हो गए। बरामदगी: 01 अदद पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस। 01 महिन्द्रा थार (रजिस्ट्रेशन नं. UP 58 AK 9111)। 03 एंड्रायड मोबाइल फोन। गिरफ्तारी टीम: कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, व0उ0नि0 राजेश दूबे, उ0नि0 संजय यादव, उ0नि0 अशोक दूबे, हे0का0 पप्पू सिंह व का0 विशाल सिंह।
Views: 72
संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत, तीन दोस्त हिरासत में संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 23 वर्षीय युवक आयुष प्रताप सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रतिष्ठित अखबार की खबर के अनुसार, आयुष प्रताप सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी में सवार होकर सब्जी मंडी के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी ने पिस्टल निकाली और "टेस्टिंग" करते समय अचानक गोली चल गई, जो सीधे आयुष के सीने में जा लगी। दोस्तों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आयुष के तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोस्तों ने स्वीकार किया है कि शराब पीते समय पिस्टल की टेस्टिंग की जा रही थी, तभी गोली चल गई। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने आयुष के रिश्तेदार युवराज को बुलाया, जिसने मौके से पिस्टल गायब कर दी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है। वहीं, पटखौली गांव में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ