CITYSAMCHARDIGITAL
फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में खलीलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 16 फर्जी पासपोर्ट धारक गिरफ्तार UP Police Pro Cell Santkabirnagar #संतकबीरनगर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के संगठित गिरोह के खिलाफ खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमे के तहत कूटरचित एवं गलत तथ्यों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम रुद्र प्रताप पुत्र उमाशंकर बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसकी वास्तविक पहचान राहुल साही पुत्र राधेश्याम साही निवासी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा की थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ पर उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बैंकॉक से भारत लौट रहा था। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक कूटरचित पासपोर्ट और दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं, जो फर्जी पहचान के इस्तेमाल की पुष्टि करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे की गई इस गिरफ्तारी के साथ ही फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में अब तक कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह फर्जी पहचान पत्रों के माध्यम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा कर रहा था, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। खलीलाबाद पुलिस की इस कार्रवाई को फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
CITYSAMCHARDIGITAL's Other Uploads
Views: 173
प्रधानमंत्री आवास घोटाला: करोड़पति देवी ने बिना घर बनाए ही निकला 1.20 लाख की किस्त, कार्रवाई की मांग संतकबीरनगर। जनपद के विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत बघुआ में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्रामीण बृजेन्द्र कुमार पुत्र श्री मुन्नीलाल निवासी ग्राम-बघुआ ने जिला अधिकारी को लिखे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बघुआ की निवासी करोड़पति देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिना घर बनाए ही ₹1,20,000/- की किस्त राशि उठा ली। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस प्रकरण में केवल लाभार्थी ही नहीं बल्कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी भी सम्मिलित हैं। इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने और ₹1,20,000/- की रिकवरी कराने की मांग की गई है। 18 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 01 अगस्त 2025 को स्टाम्प पेपर पर नोटरीकृत शपथ पत्र एवं साक्ष्यों सहित शिकायती पत्र जिला अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से सौंपा था। बावजूद इसके 18 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। जांच समिति से जांच की मांग शिकायतकर्ता ने अनुस्मारक पत्र के माध्यम से पुनः अनुरोध किया है कि इस मामले की संयुक्त जांच समिति से जांच कराई जाए और जांच की सूचना उन्हें कम से कम 5 दिन पूर्व दी जाए ताकि वे अपना पक्ष रख सकें।
Views: 211
सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक खबर का नगर पंचायत मगहर ने किया खंडन अफवाहों पर न दे ध्यान नगर के विकास के लिए आए हर एक पैसे विकास में होगे खर्च - नूरुजमा अंसारी चेयर मैंन प्रतिनिधि मगहर (संतकबीरनगर)। नगर पंचायत मगहर ने सोशल मीडिया पर पंचवटी शिव मंदिर क्षेत्र में ‘वंदन योजना’ से संबंधित चल रही अफवाहों का खंडन किया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा तथ्यों से परे एवं भ्रामक खबरें प्रसारित कर नगर पंचायत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वंदन योजना’ के तहत नगर पंचायत मगहर में स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर परिसर में अवस्थापना व सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सीसी रोड, घाट निर्माण, यात्री निवास, बेंच, प्रकाश व्यवस्था, इंटरलॉकिंग तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 100 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासनादेश संख्या 104/9-1-2025/001.comp.no.1852781, दिनांक 07 जनवरी 2025, नगर विकास अनुभाग-1 लखनऊ के तहत यह राशि जारी की गई है। धनराशि जिलाधिकारी संतकबीरनगर के माध्यम से दो किस्तों में नगर पंचायत को दी जाएगी। प्रथम किस्त की राशि के 75 प्रतिशत व्यय एवं कार्य की गुणवत्ता रिपोर्ट व फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के बाद ही शेष राशि जारी होगी। नगर पंचायत के अनुसार कार्य का आदेश पहले ही निर्गत किया जा चुका है और वर्तमान में यात्री निवास निर्माण कार्य प्रारंभ होकर प्रगति पर है। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरें निराधार हैं और पंचवटी शिव मंदिर परिसर के विकास कार्य पारदर्शी ढंग से संचालित हो रहे हैं।
Views: 196
संतकबीरनगर में आयुष सिंह हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आयुष सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, महिन्द्रा थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को काला गेट मगहर कबीर चौरा के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते: 1. शिवम पासवान पुत्र प्रेमचंद निवासी खमरिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर। 2. आदर्श शुक्ला पुत्र हरिप्रसाद शुक्ला निवासी मरवटिया, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। 3. सिद्धार्थ सिंह पुत्र विवेकानंद सिंह निवासी अभयपुरा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। घटना का विवरण: 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे बड़ी पटखौली निवासी आयुष प्रताप सिंह (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा रविप्रकाश सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर राज ग्लोबल अकैडमिक गोरखपुर-बस्ती हाईवे के पास थार गाड़ी में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आदर्श शुक्ला ने पिस्टल से आयुष सिंह को गोली मार दी। इसके बाद तीनों अभियुक्त घायल आयुष को थार से जिला अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कराकर फरार हो गए। बरामदगी: 01 अदद पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस। 01 महिन्द्रा थार (रजिस्ट्रेशन नं. UP 58 AK 9111)। 03 एंड्रायड मोबाइल फोन। गिरफ्तारी टीम: कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, व0उ0नि0 राजेश दूबे, उ0नि0 संजय यादव, उ0नि0 अशोक दूबे, हे0का0 पप्पू सिंह व का0 विशाल सिंह।
Views: 72
संतकबीरनगर में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत, तीन दोस्त हिरासत में संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 23 वर्षीय युवक आयुष प्रताप सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रतिष्ठित अखबार की खबर के अनुसार, आयुष प्रताप सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी में सवार होकर सब्जी मंडी के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी ने पिस्टल निकाली और "टेस्टिंग" करते समय अचानक गोली चल गई, जो सीधे आयुष के सीने में जा लगी। दोस्तों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आयुष के तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में तीनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोस्तों ने स्वीकार किया है कि शराब पीते समय पिस्टल की टेस्टिंग की जा रही थी, तभी गोली चल गई। घटना के बाद घबराए दोस्तों ने आयुष के रिश्तेदार युवराज को बुलाया, जिसने मौके से पिस्टल गायब कर दी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है। वहीं, पटखौली गांव में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ